संज्ञा किसी जाति , द्रव्य , गुण , भाव , व्यक्ति , स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे पशु (जाति) , सुंदरता (गुण) , व्यथा (भाव) , मोहन (व्यक्ति) , दिल्ली (स्थान) , मारना (क्रिया)। संज्ञा के भेद हैं- · जातिवाचक संज्ञा · व्यक्तिवाचक संज्ञा · भाववाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति , वस्तु , स्थान की संपूर्ण जाति का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - मनुष्य , नदी , पर्वत , पशु , पक्षी , लड़का , कुत्ता , गाय , घोड़ा , भैंस , बकरी , नारी , गाँव , शहर आदि व्यक्तिवाच...