Skip to main content

Posts

Showing posts with the label काल

काल

काल क्या होता है काल का अर्थ होता है – समय। क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं। अथार्त कार्य – व्यापार के समय और उसकी पूर्ण और अपूर्ण अवस्था के ज्ञान के रूपांतरण को काल कहते हैं। काल के उदाहरण : (i) सुनील गीता पढ़ता है। (ii) प्रदीप पढ़ रहा है। (iii) रमेश कल दिल्ली जाएगा। (iv) बच्चे खेल रहे हैं। (v) मैंडम पढ़ा रही थीं। (vi) वह खा रहा है। काल के भेद :- 1. भूतकाल 2. वर्तमान काल 3. भविष्य कल 1. भूतकाल :- भूतकाल का अर्थ होता है बिता हुआ। क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं। अथार्त जिस क्रिया से कार्य के समाप्त होने का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं। इसकी पहचान वाक्यों के अंत में था , थे , थी आदि से होती है। उदाहरण के लिए :- (i) रमेश पटना गया था। (ii) पहले मैं लखनऊ में पढ़ता था। (iii) राम ने रावण का वध किया था। (iv) नाना जी कहानी सुना रहे थे। (v) वह खा चूका था। (vi) वह आया था। (vii) मैंने पत्र लिखा था। (viii) रोहन खेलने गया था। (ix) बच्चा जा चुका था। भूतकाल के प्रकार :- (1) सामान्य भूतकाल (2) आसन्...